National

ऑस्कर अवार्ड में भारत ने मचाया धमाल, RRR के नाटु-नाटु को भी ऑस्कर अवॉर्ड

ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की घोषणा हो गई है और इस बार साउथ मूवी RRR ने इतिहास रच दिया है. जो आज तक कभी नहीं हुआ वो हो गया है. भारत को उसका दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है. ऑस्कर के 95वें संस्करण पर सभी की निगाहें टिकी थीं.

इस बार भारत की ओर से तीन फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरीज में अपनी दावेदारी पेश की थी. जिसमें से दो फिल्मों ने ऑस्कर में बाजी मार ली है.

फिल्म के सॉन्ग नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. इसके साथ फिल्म ब्लैक पैंथर से लिफ्ट मी अप, टॉप गन मेवरिक से होल्ड माए हैंड, एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स से दिज इज ए लाइफ और टेल इट लाइक वुमन से सॉन्ग अप्लॉज को भी नॉमिनेट किया गया था.

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए गुजराती फिल्म द छैलो शो को नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था लेकिन इस फिल्म का सफर ज्यादा आगे नहीं जा सका था. वहीं RRR फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस बात पर निराशा जताई थी कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नहीं भेजा गया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जो हो गया सो हो गया, वे ऐसे हाथ पे हाथ रखकर बैठने वालों में से नहीं हैं और उन्होंने फिल्म को अपनी तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

1 घंटा ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

9 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago