अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास बृहस्पतिवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों के शव बरामद हो चुके हैं. आपको बता दें कि चीन बॉर्डर के पास मलबा मिला था.
आज सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. सेना के दो अफसरों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे. एक रक्षा प्रवक्ता ने इस बाबत जानकारी दी थी. सेना ने बताया कि सुबह नौ बजे जिले के सांगे गांव से इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी और वह असम के सोनितपुर जिले के मिस्सामारी जा रहा था. उसमें एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर सवार थे.
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया जो परिचालन उड़ान पर था. उन्होंने कहा कि यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद खोज एवं बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया.
विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दिरांग में ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी. सिंह ने कहा कि डिरांग में बांगजलेप के ग्रामीणों ने करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर को जलते देखा.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…