National

यूपी: 70 साल के ससुर ने अपनी 28 साल की बहू के साथ की शादी, बेटे की मौत के बाद उठाया ये कदम

उत्‍तर प्रदेश में 70 साल के बुजुर्ग शख्‍स ने अपनी 28 साल की बहू के साथ मंदिर में शादी कर ली. इस शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. वहीं इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं. सोशल मीडिया की खबर और फोटो पर भरोसा करें तो कहा जा रहा है कि ससुर कैलाश यादव की पत्‍नी की 12 साल पहले मौत हो चुकी है. उनके चार बच्‍चे हैं और पूजा का पति तीसरे नंबर का बेटा था, उसकी भी मौत हो चुकी है. खबरों के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी की है और पूजा, अपने इस नए रिश्‍ते से खुश है. बताया गया है कि कैलाश यादव बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव का रहने वाला है.

खबरों के अनुसार बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा के साथ सात फेरे लिए और इस मौके पर ग्रामीणों के साथ उनके परिजन मौजूद रहे. इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पूजा, अपने पति की मौत के बाद से अकेली थी. उसकी शादी किसी और से करा दी गई थी, लेकिन उसे वह घर-परिवार पसंद नहीं आया तो वह अपने पति के घर लौट आई. यहां उसने अपने ससुर के साथ शादी करना मंजूर कर लिया और समाज की परवाह किए बैगर यह शादी हो गई.

पुलिस तक पहुंची बात, फोटो देखकर हैरान हुए अफसर

बड़हलगंज थाने में चौकीदार कैलाश यादव की शादी की बात सोशल मीडिया के जरिए उस गांव और थाने तक पहुंच गई है. थाना प्रभारी बड़हलगंज ने बताया हमें इस शादी की जानकारी वायरल हो रही फोटो से ही पता चली है. इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्‍होंने कहा कि यह दो लोगों का आपसी मामला है, यदि किसी को शिकायत होगी तो पुलिस जांच कर सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago