National

जब फोन कॉल सुनने से पहले ही कांपने लगे राहुल गांधी के पैर, खुद सुनाया किस्सा, जानिए भाषण की बड़ी बातें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जम्मू कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम (Sher-I-Kashmir Cricket Stadium) में सोमवार (30 जनवरी, 2023) को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन अवसर पर मेगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पूरे कांग्रेस नेतृत्व के अलावा विपक्षी दलों द्रमुक, नेशनल कांफ्रेंस, आरएसपी, पीडीपी, भाकपा और आईयूएमएल के कई नेता शामिल हुए।

श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच समापन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने यात्रा से जुड़ी कई बड़े बातें कहीं।

  • राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग हिंसा करवाते हैं, वे उस दर्द को नहीं समझते हैं। मैं इस दर्द को समझता हूं। मैंने कई बार इस दर्द को समझा, महसूस किया। पुलवामा हमले में जो शहीद हुए, उनके घरवालों पर क्या बीता, ये बात प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह नहीं समझ सकते। मैं समझ सकता हूं। राहुल गांधी ने बताया कि जब मैं स्कूल में था जब दादी की मौत हुई। स्कूल में जब फोन आया तब मेरे पैर कांप रहे थे। जब मैं अमेरिका में था, तब उन्हें एक फोन कॉल आया और बताया गया कि उनके पिता की हत्या कर दी गई। मैं चाहता हूं कि ऐसे फोन कॉल किसी जवान के घर पर आने बंद हो जाएं।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझसे पहले प्रियंका गांधी ने ऐसी बात कही कि मेरी आंख में आंसू आ गए। दरअसल, प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि कश्मीर पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने उन्हें और सोनिया गांधी को फोन कर बताया था कि उन्हें अजीब महसूस हो रहा है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि वे अपने घर जा रहे हैं। जब वे कश्मीर के लोगों से मिलते हैं तो उनकी आंखों में आंसू होते हैं।

  • राहुल गांधी ने कहा, मैंने गांधी जी से सीखा है कि जीना है, तो डरे बिना जीना है। मैं चार दिन तक यहां ऐसे पैदल चला। मैंने बस यही सोचा कि बदल दो मेरी टी-शर्ट का रंग, लाल कर दो, लेकिन जो मैंने सोचा था, वही हुआ। जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं दिया। मुझे प्यार दिया। दिल खोलकर मुझे प्यार दिया। अपना माना, प्यार से आंसुओं से मेरा स्वागत किया।
  • बीजेपी आरएसएस के लोग मुझे गाली देते हैं मैं उनका धन्यवाद करता हूं। वो जितना प्रेशर डालेंगे मैं उतना सीखूंगा।
  • जब मैं कन्याकुमारी से आगे बढ़ रहा था तब मुझे ठंड लग रही थी। मैंने कुछ बच्चे देखे। वे गरीब थे, उन्हें ठंड लग रही थी, वे मजदूरी कर रहे थे और कांप रहे थे। मैंने सोचा ठंड में ये बच्चे स्वेटर-जैकेट नहीं पहन पा रहे हैं तो मुझे भी नहीं पहनना चाहिए।

  • राहुल गांधी ने कहा कि कॉलेज के दिनों में फुटबॉल खेलते वक्त मेरे घुटने में लग गई थी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वो चोट फिर उभर आई, दर्द बढ़ गया, यात्रा मुश्किल लगने लगी और फिर एक चिट्ठी आई, जिसने उस दिन दर्द का नामोनिशान मिटा दिया।
  • राहुल ने कहा, मैं सरकारी घरों में रहा, मेरे पास कभी घर नहीं था। मेरे लिए घर एक स्ट्रक्चर नहीं है, जीने का तरीका है। जिस चीज को आप कश्मीरियत कहते हैं, उसे मैं घर मानता हूं।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये यात्रा चुनाव जीतने या कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि नफ़रत के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए निकाली गई। BJP ने कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया, हम कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करवाएंगे।

  • प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जो राजनीति देश में चल रही है उससे देश का भला नहीं होगा, ये तोड़ने-बांटने, नफरत की राजनीति है। मेरी उम्मीद है ये नफरत खत्म होगी और प्रेम ही सबको जोड़ेगा। कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक यात्रा जहां-जहां गई, इस यात्रा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। क्योंकि इस देश में अभी एक जज्बा है- देश के संविधान के लिए, देश की धरती के लिए।
  • राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पदयात्रा की समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में कल कहा था कि एक तरफ कांग्रेस का नजरिया है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस का अहंकार एवं नफरत का नजरिया है। यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी का 13वां संवाददाता सम्मेलन था।

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

47 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

15 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

15 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

17 घंटे ago