National

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था.

फिल्लौर में हुए बेहोश

फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर चौधरी संतोख सिंह बेहोश हो गए. उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. चौधरी संतोख सिंह जालंधर के सांसद थे. उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है. पार्टी के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी भी यात्रा को रोककर चौधरी संतोख सिंह को अस्पताल देखने पहुंचे थे.

मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह की मौत “पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका” है. उन्होंने ट्वीट किया, “हमारे सांसद, श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ. उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका है. दुख की इस घड़ी में, मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”

लोकसभा अध्यक्ष और पंजाब सीएम ने शोक जताया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दुख जताते हुए कहा, “जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे. सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत रही. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चौधरी संतोख सिंह के निधन पर शोक जताया है.

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

17 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

18 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

19 घंटे ago