National

‘सरकार हमारे लिये दुल्हन का इंतजाम करे…’ सैकड़ों कुंवारे युवकों ने घोड़ी चढ़कर निकाला अनोखा मार्च

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में अविवाहित युवकों ने स्त्री-पुरुष के विषम अनुपात के मुद्दे को उठाते हुए अपने लिए दुल्हन की तलाश में मार्च निकाला. बुधवार को एक संगठन द्वारा ‘दुल्हन मोर्चा’ का आयोजन किया गया. इसके जरिए महाराष्ट्र में पुरुष-महिला अनुपात में सुधार के लिए प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (PCPNDT) एक्ट को सख्ती से लागू करने की मांग की. साथ ही इसको लेकर जिला कलेक्टर के कार्यालय को एक ज्ञापन भी सौंपा.

ज्ञापन में राज्य सरकार से मार्च में भाग लेने वाले अविवाहितों के लिए दुल्हन की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है. शादी की पोशाक पहने, घोड़ों पर सवार और बैंडबाजे के साथ कई कुंवारे लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपने लिए दुल्हन की मांग की.

ज्योति क्रांति परिषद के संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा, “लोग इस मोर्चे का मज़ाक उड़ा सकते हैं, लेकिन गंभीर वास्तविकता यह है कि विवाह योग्य युवाओं को सिर्फ इसलिए दुल्हन नहीं मिल रही है, क्योंकि राज्य में पुरुष-महिला अनुपात विषम है.”

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र का लिंगानुपात प्रति 1,000 लड़कों पर 889 लड़कियों का है. बारस्कर ने दावा किया, “यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण मौजूद है और इस असमानता के लिए सरकार जिम्मेदार है.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

5 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

11 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

12 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

14 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

18 घंटे ago