National

दो जुड़वा बहनों ने कर ली एक ही लड़के से शादी, घरवालों ने भी नहीं जताई आपत्ति! अब वायरल हो रहा शादी का वीडियो

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट, दूल्हा-दुल्हन के डिजाइनर कपड़ों से लेकर धूमधाम से हो रही शादियों के पोस्ट भी जमकर वायरल हैं. इसी बीच एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने का कारण शानदार ब्राइडल एंट्री या दूल्हे का डांस नहीं बल्कि दो जुड़वां बहनों की एक ही युवक से शादी है. शादी का ये वायरल वीडियो महाराष्ट्र के सोलापुर का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक जुड़वा बहने मुंबई में आईटी इंजीनियर हैं.

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जुड़वा बहनों पिंकी और रिंकी के पिता का निधन हो गया था. जिसके बाद वे अपनी मां के साथ सोलापूर की मलशीरस तालुका में आकर रहने लगीं. हाल ही में रिंकी और पिंकी की मां की तबीयत खराब हो गई. दोनों ने मां को अस्पताल ले जाने के लिए पड़ोस में ही रहने वाले अतुल की कार का इस्तेमाल किया. अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है. इसके बाद अतुल पिंकी और रिंकी से बात करने लगा. धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदली. लेकिन एक से नहीं दोनो से. चूंकि पिंकी और रिंकी एक-दूसरे से दूर नहीं रहना चाहती थीं इसलिए दोनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया. उनके इस फैसले का अतुल ने भी समर्थन किया और तीनों इस शादी से बेहद खुश हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स से सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये शादी वैध है? साथ ही इस मामले की स्थानीय पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है, हालांकि इस अनोखी शादी पर अभी तक परिजनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

14 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

6 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

7 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

9 घंटे ago