National

तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने घोषित की संपत्ति: कहा- हमारे पास “10 टन से ज्यादा सोना, 15900 करोड़ की नकदी”

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने शनिवार को एक श्वेत पत्र जारी किया और कैश, जमा, सोना समेत अपनी संपत्ति की पूरी लिस्ट साझा की. इसे देखें तो मंदिर की कुल संपत्ति (Tirupathi Temple Net Worth) 2.26 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि 10.3 टन सोना जमा है. संपत्ति की घोषणा करते हुए उन सोशल मीडिया रिपोर्टों को सिरे से खारिज किया गया, जिनमें कहा जा रहा था कि TTD के अध्यक्ष और बोर्ड ने आंध्र प्रदेश सरकार और भारत सरकार के बॉन्ड की प्रतिभूतियों में इन्वेस्टमेंट करने का फैसला किया है.

2.26 लाख करोड़ की संपत्ति

TTD की ओर से मंदिर की संपत्ति की घोषणा करते हुए कहा गया कि वर्तमान ट्रस्ट बोर्ड ने 2019 से अपने निवेश दिशा-निर्देशों को मजबूत किया है. अधिशेष राशि अनुसूचित बैंकों में निवेश की जाती है. मंदिर ट्रस्ट की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें कहा गया है कि उसके पास राष्ट्रीयकृत बैंकों में 5,300 करोड़ से अधिक का 10.3 टन सोना जमा है. इसके अलावा जमा नकदी 15,938 करोड़ रुपये है.

तीन साल में इतना हुआ इजाफा

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट द्वारा साझा किए गए बैंक-वार इन्वेस्टमेंट डिटेल के मुताबिक, TTD के पास 2019 में 7.4 टन सोना जमा था, जिसमें बीते तीन सालों में 2.9 टन की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह बैंकों में जमा सोना बढ़कर 10.3 टन हो गया है. रिपोर्ट में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी के हवाले से कहा गया है कि 2019 में विभिन्न बैंकों में सावधि जमा के रूप में निवेश 13,025 करोड़ था, जो अब बढ़कर 15,938 करोड़ हो गया है. यानी तीन साल में इसमें 2,900 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है.

यहां से होती है मंदिर की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर की संपत्ति में पूरे भारत में 7,123 एकड़ में फैली 960 संपत्तियां भी शामिल हैं. TTD की ओर से कहा गया है कि विभिन्न बैंकों में नकद और सोने की जमा राशि में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाती है. मंदिर द्वारा की जाने वाली आय भक्तों, व्यवसायों और संस्थानों द्वारा दिए गए दान से आती है. इसके साथ ही ट्रस्ट ने भक्तों से अनुरोध है कि वे इस तरह के किसी भी तरह के झूठे प्रचार पर कतई भरोसा न करें.

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

5 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

7 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

8 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

22 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

23 घंटे ago