National

शराब तस्करी का अनोखा तरीका देख माथा पीट लेंगे! 6 दरवाजों में सेट कर दीं 2100 बोतलें, ट्रिक देखकर हर कोई हैरान

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इसका मतलब ये कि यहां शराब की बिक्री पर रोक है. लेकिन बिहार और आसपास के राज्यों के तस्कर यहां शराब की सप्लाई करने में जुटे रहते हैं. शराब की बिक्री पर रोक होने की वजह से इन तस्करों को मुंह मांगा पैसा मिलता है. जाम की इस कालाबाजारी में तस्कर तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं. एक ऐसा ही मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है. यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जोकि दिल्ली से खरीदी गई शराब को बिहार में सप्लाई करता था. लेकिन इस बार तस्करों ने जिस तरकीब को अपनाया है उससे पुलिस भी हैरान है.

दिल्ली से बिहार ले जाई जा रही थी शराब

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम को शराब तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी. पता चला था कि पंजाब ब्रांड की शराब की बोतलों को टेंपो में लादकर दिल्ली से बिहार ले जाया जा रहा है. आनन-फानन पुलिस की टीम एक्शन में आई और उस टेंपो की तलाश शुरू की गई.

इसी बीच जनता फ्लैट सेक्टर-25 रोहिणी के पास वो टेंपो दिखी, जिसे पुलिस ने रोका. इसमें ड्राइवर रोशन और सर्वजीत सिंह बैठा हुआ था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और टेंपो की जांच शुरू की गई.

प्लाई नहीं वो शराब की ‘तिजोरी’ थी

पुलिस ने देखा कि टेंपो में छह प्लाई(लकड़ी के दरवाजे) के अलावा कुछ भी नहीं था. तस्करों ने पुलिस को बरगलाने की पूरी कोशिश की. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जो सच उगला उससे पुलिस की टीम भी हैरान रह गई. जिसे सभी प्लाई समझ रहे थे वो शराब के लिए बनाई गई तिजोरी जैसी थी.

6 प्लाई में छिपाई गई थीं 2112 बोतलें

पुलिस ने छेनी और हथौड़े की मदद से उन 6 प्लाई को खुलवाया. इस दौरान रॉयल ग्रीन ब्रांड की व्हिस्की की कुल 2112 बोतलें मिली. पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो लंबे समय से बिहार में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago