Bihar

‘चहक’ से चहकी सरकारी स्कूल की शिक्षिका, नई दिल्ली तक पहुंची खुशबू की गतिविधियों की धूम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के बांका जिला के कटोरिया प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन में चहक एफएलएन कार्यक्रम में चल रही विशेष गतिविधि की धूम नई दिल्ली तक पहुंच चुकी है. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में ओएसडी सह शिक्षा सचिव संजय कुमार ने भी ट्वीटर पर ट्वीट कर इसकी सराहना की है. अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा है कि ‘यह गतिविधि दिल को छू लेने वाला है. इसे संभव बनाने के लिए शिक्षिका खुशबू कुमारी को बधाई. मैं इस तरह के स्कूल में जाना पसंद करूंगा’.

विदित हो कि प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन में शिक्षा के प्रति बच्चों में रूचि जगाने, आसानी से पाठ्यक्रम की समझ बनाने एवं स्कूल में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने के उद्येश्य से संचालित चहक एफएलएन अंतर्गत कार्यक्रम की एक वीडीओ शिक्षिका खुशबू कुमारी द्वारा बच्चों की गतिविधि के साथ तैयार किया गया है. जिसे शनिवार को टीचर्स ऑफ बिहार फेसबुक ग्रुप में पोस्ट किया गया था. इस आकर्षक व बेहतरीन वीडियो की पूरे बिहार में तो सराहना हुई ही, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के ओएसडी एवं भावी शिक्षा सचिव संजय कुमार ने भी ट्वीटर पर ट्वीट कर इस वीडियो की प्रशंसा की.

इस सराहना पर प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन परिवार में हर्ष का माहौल है. विदित हो कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक तुलसी दास द्वारा विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को सदैव ही गंभीरता के साथ मूर्त रूप दिया जाता रहा है. टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप में काफी संख्या में मिल रहे लाइक व कॉमेंट के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ट्वीट पर क्षेत्र के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन के एचएम तुलसी दास व सहायक शिक्षिका खुशबू कुमारी को विशेष रूप से बधाई दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

42 मिनट ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

2 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

14 घंटे ago