National

तीन भाई करते हैं मजदूरी, मां को लोग मारते थे ताने, अब भारत के लिए T20 World Cup में खेलेंगे सुजीत मुंडा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

झारखंड के धूर्वा में एचईसी की जमीन पर बने अस्थायी मकान में रहने वाले सुजीत मुंडा (Sujit Munda) अब भारतीय टीम की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। सुजीत मुंडा उस 17 सदस्यीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं जिन्हें 4 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत करना है। सुजीत मुंडा तेज गेंदबाज हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए रन भी बना सकते हैं।

तीन भाई करते हैं मजदूरी ताकि भाई का सपना हो सकें पूरा

धूर्वा स्थित एचईसी की अस्थायी कॉलोनी में रहने वाले सुजीत का घर दो कमरों का है। सुजीत बेहद गरीब परिवार से हैं लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर विदेशों की यात्रा कर चुके हैं। कई मौके आये जब सुजीत ने अपनी प्रतिभा साबित की है। सुजीत के तीन भाई मजदूरी का काम करते हैं। दृष्टिहीन होने के बावजूद भी परिवार ने उनका हौसला कम नहीं होने दिया। उनहोंने हर संभव मदद की और उन्हें आगे बढ़ाया। सुजीत का ये सफर बेहद संघर्ष भरा रहा लेकिन उनके परिवार और उनके आत्नविश्वास ने उन्हें कभी हारने नहीं दिया।

मां को बहुत करते हैं मिस

सुजीत को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां का बेहद साथ रहा। वह अंधे थे इसीलिए बचपन में लोग उनकी मां को ताने मारते थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने बेटे को हमेशा कुछ बड़ा करने के लिए प्रोस्ताहित किया। आज सुजीत ने अपने प्रदर्शन से उन सभी लोगों के मुंह पर तमाचा मार दिया है। लेकिन सुजीत की मां का कुछ वर्षों पहले ही देहांत हो गया था और इसका उन्हें बेहद दुख हैं। वे हमेशा उन्हें याद भी करते ही रहते हैं।

पहले भी भारत के लिए कर चुके हैं बेहतरीन प्रदर्शन

सुजीत ने पहले भी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, साल 2014 में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। इन आठ सालों में उनकी मेहनत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बना ली है। 8 साल में सुजीत कई द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय सीरीज भी खेल चुके हैं। अब वर्ल्ड कप में देश के लिए खेलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

57 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

15 घंटे ago