Bihar

मुंबई में मालिक के घर चोरी कर घर भागा शख्स बिहार से गिरफ्तार, 38 लाख के गहने 8.5 लाख कैश बरामद

मुम्बई के कारोबारी के घर से लाखों रुपये के आभूषण और कैश की चोरी कर घर भागे एक शख्स को जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार श्रीकांत यादव के घर से 38 लाख का आभूषण और साढ़े आठ लाख नगद बरामद किया है. लाखों का आभूषण और नगद के चोरी का आरोपी श्रीकान्त यादव मुंबई के कारोबारी विवेक जगन्नाथ भोले के घर मजदूरी का काम करता था. मुंबई के कादम्बली थाना में केस दर्ज होने के बाद ये कार्रवाई की गई.

मुम्बई और जिला पुलिस ने चंद्रमंडीह थाना के सगदनीडीह गांव स्थित घर से श्रीकांत यादव को गिरफ्तार किया जहां से चोरी के आभूषण और नगद बरामद किया गया. पुलिस ने बताया है कि कारोबारी के घर में इंटीरियर का काम करने वाले श्रीकांत यादव ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि श्रीकांत यादव अपनी पत्नी के साथ बुधवार को मुम्बई से अपने घर लौटा था.

दरअसल मुंबई के कारोबारी विवेक जगन्नाथ भोले कादीम्बली थाना में आवेदन देते हुए केस दर्ज कराया था कि उसके घर से 41 लाख 50 हजार 5 सौ का सोने का गहना और 2 लाख नगद की चोरी कर उनके घर काम करने वाला शख्स फरार हो गया है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी जमुई एसपी को दी. तब जमुई एसपी शौर्य सुमन ने पुलिस की एक टीम बनाकर जिसमें मुंबई से आए पुलिस के दो अधिकारी हेमंत गीते और इंद्रजीत भी शामिल थे, कार्रवाई शुरू की. तब अपने मालिक के घर से चोरी कर घर भागे श्रीकांत यादव को उसके गांव सगदनीडीह से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने श्रीकांत यादव के घर छापेमारी की तब साढ़े आठ लाख नगद रुपए के अलावा सोने के गणपति की दो मूर्ति जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार, 1 लाख 30 हजार का सोने के एक गहना हार जिसकी कीमत एक लाख 57 हजार, सोने के एक नेकलेस जिसकी कीमत 1 लाख नब्बे हजार है, 5 लाख 40 हजार के सोने के बिस्किट, डायमंड जड़ा 2 लाख 20 हजार का बिस्किट, दो महंगी घड़ियां जिसकी कीमत डेढ़ लाख है. इस तरह लगभग 38 लाख के आभूषण और साढ़े आठ लाख कैश श्रीकांत यादव के घर से बरामद हुआ है.

इस मामले में झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार श्रीकांत यादव मुंबई के एक कारोबारी के घर बीते 10 साल से इंटीरियर डिजाइन का काम करता था. उसने अपने मालिक के घर से लाखों रुपए के आभूषण और दो लाख कैश की चोरी कर ली और घर भाग आया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले शख्स के साथ आभूषण और कैश बरामद कर लिए गए हैं. एसडीपीओ ने यह भी बताया कि चोरी करने के बाद कुछ आभूषण मुंबई में ही श्रीकांत यादव बेचकर कैश बना लिया था जिस कारण ही उसके बाद से नगद ज्यादा बरामद हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

13 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

13 घंटे ago