देश में हार्ट अटैक से मृत्यु की ख़बरें लगातार आ रही हैं। उसमें भी पिछले कुछ दिनों की ख़बरें सभी को डरा रही हैं। किसी की मौत डांस करते-करते अचानक हार्ट अटैक आने से हो रही है तो कोई रामलीला मंचन में अपना किरदार निभाते-निभाते हार्ट अटैक का शिकार हो जा रहा है। अचानक हार्ट अटैक से मौतों का आंकड़ा बढ़ता हीओ जा रहा है, जिससे लोगों डर बैठता जा रहा है।
ऐसी ही एक घटना आई उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले से। जहां रामलीला मंचन के दौरान रावण का पात्र निभा रहे कलाकार को अचानक साइन में दर्द उठता है, उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दते हैं। अभी एक दिन पहले फतेहपुर जिले में रामलीला के ‘लंका दहन’ प्रसंग के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी।
ख़बरों के अनुसार, 60 वर्षीय कलाकार पतिराम अयोध्या के ऐहर गांव में ‘सीता हरण’ प्रसंग के दौरान रावण की भूमिका निभा रहे थे, उसी समय उनके सीने दर्द उठा, उन्होंने अपना सीना पकड़ लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह बेहोश होकर मंच पर गिर पड़े। रामलीला का मंचन तुरंत रोक दिया गया और रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा पतिराम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण ‘कार्डियक अरेस्ट’ होने की पुष्टि की है।
ग्राम प्रधान पुनीत कुमार साहू ने बताया कि पतिराम कई वर्षो से रावण की भूमिका निभाते आ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी देवमती, दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। इससे पहले इसी तरह की एक घटना में फतेहपुर जिले के सलेमपुर गांव में रामलीला के दौरान नकली पूंछ में आग लगने के बाद हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 वर्षीय राम स्वरूप को दिल का दौरा पड़ा था और तुरंत मौत हो गई थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…