National

मुलायम सिंह यादव के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- रक्षा मंत्री रहते हुए देश को बनाया मजबूत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

Mulayam Singh Yadav Death News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में निधन हो गया. सपा संरक्षक की मौत की पुष्टि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट के जरिए की. वहीं सपा संरक्षक की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक जताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव के साथ मेरी कई बातचीत हुई. घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था. उनका निधन मुझे पीड़ा देता है. उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.”

पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी ने भी जताया दुख

पीएम मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “मुलायम सिंह यादव ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे. रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया. उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे.”

जबकि सीएम योगी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है. उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ और संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.”

वहीं मायावती ने ट्वीट के जरिए लिखा, “समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आज निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.”

Avinash Roy

Recent Posts

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

1 घंटा ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

2 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

5 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

6 घंटे ago