Bihar

बिहार: पति से हुआ झगड़ा तो तीन बच्चों के साथ कुआं में जा कूदी पत्नी, सभी की मौत.. पति गिरफ्तार

बिहार में दिल को दहला देने वाली एक घटना हुई है. यहां एक महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ सामूहिक तौर पर आत्महत्या कर ली. दर्दनाक घटना कैमूर की है जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव में सोमवार की सुबह ये वाकया हुआ. पतरिहां गांव की आंगनबाड़ी सहायिका रिंकू देवी (पति अजय बिंद) ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी.

मृतकों में मां रिंकू देवी उम्र 32 वर्ष, पुत्र बलवीर 8 वर्ष, आर्यन कुमार 3 वर्ष और हसीना उर्फ रिचा कुमारी 4 वर्ष शामिल हैं. यह घटना गांव के उत्तर दिशा में एक कुएं के पास की है, जहां सुबह में ग्रामीणों को सूचना मिलने के बाद वहां भीड़ जुट गई. सभी चारों मृतक के शव को कुएं में जाकर कांटा की सहायता से कुएं से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला अपने बच्चों के साथ गांव के उत्तर दिशा से भगवानपुर नवगढ़ पथ की ओर जा रही थी, तभी कुछ देर बाद ऐसी घटना घट गई.

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह गांव में सूचना मिली कि एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा ली है जहां मौके पर ही चारों की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में झगड़ा चल रहा था जहां आज सुबह बच्चों के साथ महिला ने कुएं में कूद कर जान दे दी. फिलहाल उसके पति को भगवानपुर थाने में रखा गया है जहा उससे पूछताछ की जा रही है. पंचायत की मुखिया ने बताया कि आपसी मतभेद के चलते सुबह महिला ने अपने ही तीन बच्चों के साथ कुआं में कूदकर जान दे दी है.

कुएं में चप्पल पानी में तैर रहा था उसे की आधार ग्रामीणों ने शोर गुल किया तब पुलिस ने चारो शव को लगभग एक घंटे बाद बहार निकाला. लड़की के पिता ने बताया कि पति-पत्नी में ऐसा कोई झगड़ा नहीं था. आज अचानक सुबह फोन आया कि आपकी लड़की ने बच्चों के साथ कुआं में कुदकर जान दे दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

2 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

3 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

3 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

5 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

5 घंटे ago