National

जब मूसलाधार बारिश में भी भाषण देते रहे राहुल गांधी, सुनने वाले भी नहीं हुए टस से मस…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बेंगलुरु. सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाषण देते दिख रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की खास बात यह है कि राहुल गांधी मूसलाधार बारिश के बीच भाषण दे रहे हैं और उनको सुनने वाले भी टस से मस नहीं हुए. कांग्रेस पार्टी के नेता भी इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 25वें दिन कर्नाटक के मैसूर पहुंच चुकी है. इस दौरान मैसूर में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने भारी बारिश में जनसभा को संबोधित किया.

वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बारिश में भींगते हुए अपने नेता को सुन रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारे लगाएं. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस जनसभा का वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता. भारत की आवाज उठाने से, हमें कोई नहीं रोक सकता. कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता.

बता दें कि आगामी 6 अक्टूबर को कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी शामिल होंगी. सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक के मांड्या जिले से सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल होंगी. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी मां के साथ इस यात्रा में शिरकत करेंगी या नहीं. 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी. यह यात्रा 150 दिन की है. कश्मीर में इस यात्रा का समापन होगा. अब यह यात्रा कर्नाटक के मैसूर पहुंची है. कर्नाटक में यह यात्रा 7 लोकसभा और 22 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के यात्री चार दिन के ब्रेक पर भी होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago