National

भाई-बहन ने एक साथ निकाला UPPSC का एग्जाम, नहीं ली कोई कोचिंग, अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगे!

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2021 की परीक्षा में प्रयागराज के मेजा के 2 होनहार भाई-बहन भी सफल हुए। सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक विवेक कुमार सिंह ने मेरिट लिस्ट में 8वां स्थान हासिल किया। वहीं उनकी छोटी बहन संख्या ने 12वां पायदान पर रहीं।

चयन के बाद विवेक सिंह ने कि कहा कि हमने बचपन से ही सिर्फ प्रशासनिक अफसर बनने का सपना देखा था। जो आज पूरा हो गया। साथ में बहन भी पहले ही प्रयास में सफल हो गई है, तो घर में जश्न का माहौल है।

सेल्फ स्टडी से दूसरे प्रयास में क्रेक किया एग्जाम

जो लोग ये सोचते हैं कि बिना कोचिंग और महंगी फीस दिए PCS और IAS अफसर नहीं बना जा सकता है। उनके लिए मेजा के तेंदुआ कला गांव के विवेक कुमार सिंह और संख्या सिंह की सफलता एक नजीर है। विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हमने कोई कोचिंग नहीं की थी। सेल्फ स्टडी और ग्रुप डिस्कसन को अपना हथियार बनाया। हम दोनों आपस में ही डिफरेंट टॉपिक्स पर डिस्कस किया करते थे। इससे जो टॉपिक मेरा कमजोर हाेता था। वो तैयार हो जाता है। मेरी बहन संख्या भी अपने कमजोर टॉपिक्स पर हमसे पढ़ लिया करती थी।

2020 में 10 नंबर से चूक गए थे विवेक

विवेक ने बताया कि उन्होंने पीसीएस 2021 में उनका विषय भूगोल था व मीडियम हिंदी। 2020 की पीसीएस परीक्षा में भी उन्हें सफलता की पूरी उम्मीद थी पर 10 नंबर से उनका चयन रुक गया था। यही कारण है कि पीछे की गलतियों को सुधारते हुए पीसीएस-2021 में हमने पूरा जोर लगा दिया था। जहां कमजोर थे उनको फोकस्ड होकर तैयारी की और परिणाम आपके सामने है।

बहन ने पहले प्रयास में पाई सफलता

बहन संख्या सिंह ने भी 12वीं तक की पढ़ाई माधव ज्ञान केंद्र से की है। इसके बाद उन्हाेंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2020 में बीए पास किया। दो साल की लगातार और स्ट्रैटजी के तहत पढ़ाई की और अपने पहले ही प्रयास में यूपीपीएससी में सफलता हासिल कर ली। विवेक का कहना है कि बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का ख्वाब देखा था। अब भाई-बहन दोनों के सफल होने के बाद परिवार में जश्न का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

5 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

10 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

12 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

13 घंटे ago