Bihar

छठ व्रतियों तक पूजन साम्रगी पहुंचाएगा डाक विभाग, प्रीमियम डिजाइनर सूप के साथ मिलेगी एक साड़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

चहुं ओर भक्ति भाव से भरे गीत गूंज रहे हैं। वातावरण में छठ के गीत घुलने लगे हैं, कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए…। विशेष रूप से बिहार और पूर्वांचल में मनाया जाने वाला सनातन आस्था का महापर्व, जो अब इन सीमाओं को लांघता हुआ विदेश तक अपनी पहुंच बना चुका है। 28 अक्टूबर से महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो रहा है तो डाक विभाग ने भी पूरी तैयारी की है, ताकि व्रतियों को पूजन सामग्री आदि समय पर उपलब्ध करा सके।

पूजन सामग्री में ये चीजें होंगी शामिल

बुधवार को भारतीय नृत्य कला मंदिर से इसकी शुरुआत कर दी गई। बिहार डाक परिमंडल ने राज्य के बुनकर, कुम्हार, चित्रकार आदि को भी इससे जोड़ा है, ताकि व्रत में काम आने वाली सामग्री सजाकर व्रतियों तक पहुंचाई जा सके। पोस्टमास्टर जनरल (पूर्वी प्रक्षेत्र) मनोज कुमार ने कहा कि छठ करने वाले श्रद्धालु देश के साथ विदेश में भी हैं।

चूंकि छठ की पहचान विशेष रूप से बिहार से है, इसलिए डाक विभाग का प्रयास है कि यहां की सामग्री व्रतियों तक पहुंचा सके। पूजन सामग्री में सूप, केराव, पंचमेवा, सिंदूर, कपूर, हुमाद, अलता, अगरबत्ती, गरीगोला, गंगाजल, अरवा चावल, सुपारी, रूई की बत्ती सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। सभी सामग्रियों को सूप में सजा कर दिया जाएगा। श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघरों से पूजन सामग्री ले सकते हैं।

अपर आयुक्त (जीएसटी) असलम हसन ने कहा कि छठ व्रतियों को इस नई सेवा का बहुत लाभ मिल सकेगा। आयकर आयुक्त, पटना रिंकू सिंह ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की। सिनी शोष्य ने कहा कि स्टार्टअप के तहत दो वर्षों से छठ के लिए पूजन सामग्री पर काम कर रही थी, अब यह मूर्त रूप ले चुका है।

मुख्य डाक महाध्यक्ष किशन कुमार शर्मा ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ में पूजन सामग्रियों को एक ही स्थान पर डाकघर के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पटना जीपीओ, बांकीपुर एवं लोहियानगर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस क्रम में विशेष रूप से युवा वर्ग के लिए डाक विभाग सभी प्रकार की सुविधा बहुत कम दर पर उपलब्ध कराएगा।

पूजन सामग्री की कीमत :

अखरा सूप व पूजन सामग्री : 307 रुपये और 440 रुपये

डिजाइनर सूप : 878 और 1011 रुपये

प्रीमियम डिजाइनर सूप : 3737 रुपये। इसके साथ भागलपुर की एक साड़ी भी मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago