National

2024 में पीएम मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती कौन बनेगा, केजरीवाल या नीतीश? सर्वे में मिला ये जवाब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले बीजेपी (BJP) समेत तमाम विपक्षी दलों ने अपनी कमर कस ली है. क्या अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को चुनौती दे पाएंगे? या केजरीवाल से आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकल जाएंगे? यह सवाल आज हर किसी के दिमाग में घूम रहा है. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने त्वरित सर्वे किया, जिसमें लोगों ने इस सवाल के जवाब में बड़े ही हैरान करने वाला जवाब दिया है.

केजरीवाल के हौसले बुलंद

दिल्ली (Delhi) से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले अरविंद केजरीवाल को लेकर आज क्षेत्रीय राजनीती से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी की साख बनाने में जुटे हुए हैं. केजरीवाल ने दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात समेत कई राज्यों में चुनाव लड़ने का फैसला किया. हांलाकि, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली के बाद केवल पंजाब (Punjab) में जीत हासिल हुई. पंजाब में मिली जीत से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं इस साल के अंत में हिमाचल और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की कमान संभाल रखी है. वही, लगातार गुजरात और हिमाचल का दौरा कर रहे हैं. इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है. अरविंद केजरीवाल ने अपनी रणनीती में बदलाव करते हुए बीजेपी का गढ़ कह जाने वाले गुजरात में अपनी नींव मजबूत करनी शुरू कर दी है. केजरीवाल लगातार गुजरात में रैलियां निकाल रहे हैं.

गुजरात के लिए किए कई ऐलान

केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात के लिए कई गारंटियों का ऐलान किया है. केजरीवाल ने 2 लाख रुपये तक कृषि ऋण माफी, किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति, 300 यूनिट तक बिजली फ्री, 10 लाख सरकारी नौकरी समेत कई बड़े ऐलान किए हैं. वह 12 और 13 सितंबर को एक बार फिर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. बता दें कि उनकी पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही 29 उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर दी है.

नीतीश भी नहीं हैं कम!

बता दें कि पिछले महीने बिहार में बीजेपी से नाता तोड़कर लालू प्रसाद यादव की आरजेडी से नाता जोड़कर नीतीश कुमार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने. बिहार के बाद अब नीतीश कुमार देश की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां शुरु भी कर दी हैं. हाल ही में नीतीश ने दिल्ली का दौरा किया और पूरे विपक्ष को एकजुट करने की कवायद शुरू कर दी. नीतीश का कहना है कि अब हम थर्ड फ्रंट नहीं बल्कि मुख्य फ्रंट बनाएंगे. हालांकि पीएम पद की रेस में विपक्ष की ओर से चल रहे नीतीश ने प्रधानमंत्री नहीं बनने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन जेडीयू और इसकी सहयोगी पार्टी पीएम पद के लिए नीतीश को ही आगे करने में जुटी हुई हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

5 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

6 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

6 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

8 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

8 घंटे ago