Job

Indian Bank SO Recruitment 2024 : इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 102 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

Indian Bank SO Recruitment 2024 : इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंडियन बैंक की इस वैकेंसी में कुल 102 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी इंडियन बैंक की वेबसाइट https://www.indianbank.in/ पर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल-I, II, III, IV के पदों जैसे-आईटी/कम्प्यूटर ऑफिसर, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर, ट्रेजरी ऑफिसर, फॉरेक्स ऑफिसर, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑफिसर और एचआर ऑफिसर के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

आवेदन योग्यता : इंडियन बैंक की इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर साइंस/बीई/बीटेक/एमबीए/सीए व अन्य संबंधित योग्यताएं रखनी चाहिए। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव आदि की शर्तें अलग-अलग हैं, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आयु-सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज व अन्य सूचाएं:

नाम

ई-मेल एड्रेस

मोबाइल नंबर

आधार कार्ड

एसएसएलसी अंक सूची

पद के लिए निर्धारित योग्यता दस्तावेज/सूचना

पासपोर्ट के आकार की तस्वीर और अन्य दस्तावेज।

आवेदन शुल्क- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये।

ऐसे करें आवेदन-

इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए डायरेक्ट अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।

आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवदेन फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर रख लें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

26 मिनट ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

45 मिनट ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

1 घंटा ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

6 घंटे ago