Job

पोस्ट ऑफिस में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, ग्रामीण डाक सेवक के 44228 पदों के लिए आवेदन शुरू

भारतीय डाक विभाग ने बंपर भर्ती का ऐलान किया है. डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (Gramin Dak Sevak Vacancy) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 44228 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू कर दी है.

कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Govt jobs) पाने का यह सुनहरा अवसर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए पुरुष-महिला सभी आवेदन कर सकते हैं. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 5 अगस्त 2024 तक भरे जाएंगे.

रिक्तियों का विवरण

पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2024 का उद्देश्य देश भर के 23 सर्किलों में 44228 ग्रामीण डाक सेवक रिक्तियों को भरना है. यह भर्ती स्टेट वाइज निकाली गई है इसमें पदों की संख्या भी स्टेट वाइज अलग-अलग रखी गई है राजस्थान में 2718 पद, बिहार में 2558 पद, उत्तर प्रदेश में 4588 पद, मध्य प्रदेश में 4011 पद, छत्तीसगढ़ में 1338 पद आदि.

योग्यता और उम्र सीमा

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर ऑपरेट करने के साथ साइकिल चलाना भी आना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए. इसमें आयु की गणना 5 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी. सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट है.

प्रति माह 29 हजार से अधिक सैलरी

भारतीय डाक विभाग उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर करेगा. ग्रामीण डाक सेवक पद पर वेतन 10,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये प्रति माह तक होगा.

चयन प्रक्रिया

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यह मेरिट राज्यवार या सर्कलवार तैयार की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन शुल्क

जीडीएस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

53 मिनट ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

7 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago