International

ईरान हेलीकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति की मौ’त, हादसे में इन लोगों की भी गई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अजरबैजान से लौटते वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गया। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी मेहर ने इसकी जानकारी दी । ईरान में मेडिकल असिस्टेंस देने वाली रेड क्रिसेंट का कहना है कि हादसे में किसी भी शख्स के बचने की संभावना नहीं है। विमान में राष्ट्रपति रईसी समेत 9 लोग सवार थे।

ये थे विमान में सवार :

हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, ​​​तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट, को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे।

ऐसा है विमान :

ईरान के राष्ट्रपति रईसी अमरीका में बने बेल 212 हेलीकॉप्टर पर सवार थे। दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट मीडियम साइज का हेलिकॉप्टर है। इसमें पायलट सहित 15 लोग बैठ सकते हैं।

मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों में मिला :

रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन की भी मौत की जानकारी दी गई है। हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों में मिल गया।

कोहरे के कारण विमान ढूंढने में दिक्कत :

उल्लेखनीय है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार शाम करीब 7.00 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। रविवार रात से विमान की तलाश की जा रही थी। इस पर्वतीय इलाके में भारी बारिश, धुंध और ठंड की वजह से विमान ढूंढने में समस्या हुईं। मुश्किल यह थी कि इस दौरान तीन राहत व बचाव करने वाले तीन लोग भी गायब हो गए थे।

रईसी बांध का उद्घाटन कर के लौट रहे थे :

ईरान के स्टेट मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। लौटने के दौरान अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago