नेपाल में बड़ा विमान हादसा हुआ है। रविवार सुबह 72 लोगों को लेकर जा रहा यति एयरलाइंस का विमान पोखरा एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस ATR-72 प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। क्रैश होने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। रेस्क्यू टीमें आग बुझाने और अंदर से लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से टकरा गया। क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई। आग की वजह से लोगों को निकालने के काम में परेशानी हो रही है। क्रैश की साइट एक नदी के पास बताई जा रही है।
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…
समस्तीपुर : आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में 5 दिवसीय मेगा…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…
जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…