International

पाकिस्तान में बड़ा हमला, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली मारी गई; ले जाया गया अस्पताल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में गोली चलने की खबर है। पाक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में इमरान सहित कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं। डॉन न्यूज टीवी ने गुरुवार को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने वजीराबाद में अल्लाह हो चौक के पास पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर पर गोलियां चला दीं। हालांकि हमले में इमरान खान बाल-बाल बचे हैं लेकिन उन्हें चोटें आई हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान भी जख्मी हुए हैं। उनकी दाईं टांग पर पट्टी बंधी देखी गई है। कंटेनर से उतारकर इमरान खान को बुलेट प्रूफ कार में ले जाकर अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पीटीआई के फारुख हबीब ने फायरिंग में पार्टी प्रमुख इमरान खान के घायल होने की पुष्टि की है। इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग में PTI नेता फैसल जावेद भी घायल हुए हैं। तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध का मार्च का गुरुवार को सातवां दिन है।

बता दें कि इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद के लिए मार्च निकाल रहे हैं। इस मार्च के दौरान वह जिस कंटेनर में सवार थे, उसी के पास फायरिंग हुई है। इस हमले के बाद इमरान खान को कंटेनर से उतारकर कार में बिठाया गया। हमलावरों को पकड़ लिया गया है लेकिन 4 अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

इमरान खान पर इस हमले के बाद पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर से खूनी खेल की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो पर भी इसी तरह एक रैली में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हुई थीं और उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल उनके बेटे बिलावल भुट्टो ही पाकिस्तान सरकार में विदेश मंत्री हैं, जिसके खिलाफ इमरान खान ने आंदोलन छेड़ रखा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

10 घंटे ago