Entertainment

एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, IPL के बाद होगा रिसेप्शन…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें राहुल और अथिया एक-दूसरे का हाथ पकड़े सात फेरे लेते और मंडप में बैठने नजर आ रहे हैं।

इससे पहले अथिया के पिता व एक्टर सुनील शेट्टी से शादी समारोह स्थाल से बाहर आकर दोनों के सात फेरे संपन्न होने की जानकारी दी थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए हैं। अब मैं फादर इन लॉ बन गया हूं। लेकिन इस रिश्ते से बीच में लॉ निकल जाना चाहिए।

मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं

आगे सुनील ने कहा, मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं। (फादर) यह काम मैं काफी अच्छा कर लेता हूं। सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। रिसेप्शन कब होगा इस सवाल पर सुनील ने कहा कि आईपीएल के बाद इसके होने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक शादी में कुल करीब 100 लोग ही शामिल हुए।

चार साल से रोमांस

शादी के बाद सुनील ने बाहर आकर मिठाई बांटी और इसकी जानकारी दी। बता दें चार साल के रोमांस के बाद आज अथिया और राहुल की शादी हुई है। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि राहुल-अथिया की शादी को जितना सीक्रेट रखा गया है। उनका रिसेप्शन उतना ही ग्रैंड होगा। रिसेप्शन में राहुल और अथिया दोनों की तरफ से करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago