Categories: Education

1 जनवरी से शुरू हो जायेंगी CBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, एक बार में अधिकतम 30 विद्यार्थियों को ही बैठाया जायेगा

समस्तीपुर : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी। इसमें कक्षा 10वीं में आंतरिक मूल्यांकन होगा जबकि 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा लेने के लिए वाह्य परीक्षक स्कूलों में आएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा वाले दिन ही परीक्षकों को स्कूल से परीक्षार्थियों के अंक सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सीबीएसई के मोबाइल एप्लीकेशन पर परीक्षार्थियों की उपस्थित के साथ ही एक जियो टैग वाली तस्वीर भी अपलोड करनी होगी। उस तस्वीर में संबंधित बैच के सभी विद्यार्थियों के साथ ही वाह्य परीक्षक, सीबीएसई पर्यवेक्षक और स्कूल के आंतरिक परीक्षक भी अनिवार्य रूप से होने चाहिए।

इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा में एक बार में अधिकतम 30 विद्यार्थियों को ही बैठाया जायेगा। प्रैक्टिकल में शामिल एक-एक परीक्षार्थी के चेहरे की पहचान हो, इस तरह उनकी फोटो ली जायेगी। सीबीएसई बोर्ड ने सभी स्कूलों को इसका निर्देश दिया है। स्कूलों से कहा गया है कि 30-30 विद्यार्थियों का बैच बनाकर परीक्षा ली जायेगी। इसमें भी दो ग्रुप 15-15 परीक्षार्थियों में बांटा जायेगा।

एक ग्रुप के 15 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे होंगे तो दूसरे ग्रुप की मौखिक परीक्षा ली जायेगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की फोटो जियो टैगिंग के साथ अपलोड करनी है। इसमें लैब के संसाधन भी दिखने चाहिए। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि फोटो परीक्षा के दिन ही अपलोड कर देना है। बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यावहारिक प्रयोगों की सूची में से व्यावहारिक प्रयोगों का चयन बाह्य एवं आंतरिक दोनों परीक्षकों की सहमति से किया जायेगा। मौखिक परीक्षा के लिए प्रश्न दोनों परीक्षकों द्वारा पूछे जायेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

3 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

3 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

4 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

13 घंटे ago