Education

बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 का ऐलान, दो फरवरी से इंटर और 17 फरवरी से शुरू होंगे मैट्रिक एग्जाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलेंगी। इन 12 दिनों में सभी स्ट्रीम जैसे विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स के पेपर तय शेड्यूल के अनुसार आयोजित होंगे। इंटर परीक्षा समाप्त होते ही मैट्रिक की बारी आएगी, मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी।

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा तिथियों का ऐलान के साथ-साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है कि अब विद्यार्थी अपनी हर परीक्षा संबंधी जानकारी एआई चैटबॉट के जरिए भी हासिल कर सकेंगे। यह पहली बार है जब बिहार बोर्ड अपनी पूरी परीक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीक को शामिल कर रहा है।

कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं अप्रैल में

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि इंटर की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी। जो विद्यार्थी किसी कारण से मुख्य परीक्षा नहीं दे पाएंगे या जिनका रिजल्ट संतोषजनक नहीं होगा, उनके लिए कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं अप्रैल से मई के बीच ली जाएंगी। साल 2026 की परीक्षाओं के परिणाम मई से जून के बीच घोषित किए जाएंगे।

अभी तक मैट्रिक में 15 और इंटर मे 13 लाख से ऊपर आवेदन

बिहार बोर्ड ने बताया कि अभी तक मैट्रिक के लिए 15,02,021 और इंटर के लिए 13,07,241 छात्र फॉर्म भर चुके हैं। जो बच्चे अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे 3 दिसंबर 2025 तक इसे भर सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे समय रहते अपने विद्यार्थियों की सूची अपडेट करें, ताकि किसी छात्र का नाम छूट न जाए।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा डेटशीट 2026 ( Bihar Board Matric Datesheet 2026) यहां देखें –

17 फरवरी

पहली शिफ्ट- मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली)

दूसरी शिफ्ट- मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली)

18 फरवरी

पहली शिफ्ट- 110 गणित

दूसरी शिफ्ट-210 गणित

19 फरवरी

पहली शिफ्ट- द्वितीय भारतीय भाषा

(हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी)

दूसरी शिफ्ट-द्वितीय भारतीय भाषा

(हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी)

20 फरवरी

पहली शिफ्ट – 111 सामाजिक विज्ञान

दूसरी शिफ्ट – 211 सामाजिक विज्ञान

21 फरवरी

पहली शिफ्ट – 112 विज्ञान

दूसरी शिफ्ट – 212 विज्ञान

दूसरी पाली – वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-1

10 फरवरी

पहली पाली – सभी भाषाओं-उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला

दूसरी पाली – साइकोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप

11 फरवरी

पहली पाली – म्यूजिक और वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2

दूसरी पाली – आई.एससी के सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन, रिटेल, होम साइंस और आई.ए के गणित, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र

12 फरवरी

पहली पाली – समाजशास्त्र

दूसरी पाली – अकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी

13 फरवरी

पहली पाली – तीनों संकायों की भाषाओं की परीक्षा।

दूसरी पाली – कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, योगा तथा वोकेशनल के विभिन्न ट्रेड्स।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

53 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago