Education

अभ्यर्थियों के नामांकन को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्तीपुर जिले के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को जारी की गाइडलाइंस

समस्तीपुर : चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा) सत्र 2025-29 में 26 एवं 27 सितंबर को किये गए अभ्यर्थियों के नामांकन को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिले के सभी कॉलेजों को गाइडलाइंस जारी की है। इसमें कहा गया है कि चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य सत्र 2025-29 में 26 व 27 सितंबर को आवेदन किये अभ्यर्थियों का नामांकन के लिए चयन सूची विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी अपना चयन-पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाईट से आवेदन आई-डी एवं जन्म तिथि या यूजर आई डी (ई-मेल) एवं पासवर्ड के द्वारा लॉग-इन कर डाउन्लोड कर सकते हैं।

कालेजों के प्रिंसिपलों से अनुरोध किया गया है कि नामांकन के लिए जारी चयन सूची से 6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक अभ्यर्थी को आवंटित महाविद्यालय में नामांकन लिया जाय। जिन विषयों में सीट खाली हैं, उन सीटों को अनारक्षित मानते हुए सभी कोटि के अभ्यर्थियों का रिक्त सीटों के विरूद्ध नामांकन लेना है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ (प्रथम एवं द्वितीय ऑनलाईन ऑन-श्पॉट) चयन सूची को निरस्त मानते हुए पूर्व के किसी चयन-पत्र के आधार पर नामांकन नहीं लेने को कहा गया है। केवल 26 व 27 सितंबर को आवेदन किये गए अभ्यर्थियों का जारी चयन सूची के तहत डाउनलोड किये हुए चयन-पत्र के आधार पर ही सभी आवश्यक कागजातों की जांच कर अभ्यर्थियों का नामांकन लेने हैं। नामांकन से संबंधित अन्य बातें यथावत रहेंगी।

प्रिंसिपलों को निर्देश दिया गया है कि नामांकित अभ्यर्थियों का डैस बोर्ड पर 8 अक्टूबर के दो बजे अपरा तक निश्चित रूप से अपडेट कर लेंगे, जिन अभ्यर्थियों के नामांकन को महाविद्यालय द्वारा डैस बोर्ड पर ऑनलाईन के माध्यम से अंतिम रूप से अपडेट नहीं किया जायेगा, तो यह समझा जायेगा कि संबंधित अभ्यर्थी नामांकन के लिए महाविद्यालयों में उपस्थित नहीं हुए।

इस चरण के नामांकन के बाद इस सत्र के नामांकन प्रक्रिया पूर्णत: समाप्त कर जायेगी, साथ ही स्वीकृत सीट से अधिक नामांकन नहीं लेंगे। अगर सीट से अधिक नामांकन वे लेते हैं, तो राज्यादेश का उल्लंघन माना जायेगा एवं इसकी सूचना राज्य सरकार को दे दी जायेगी। वैसे अभ्यर्थी का किसी भी परिस्थिति में पंजीयन एवं परीक्षा प्रपत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। इसकी सारी जवाबदेही प्रिंसिपलों की होगी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में सभी कोटि की महिलाओं तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं से नामांकन संबंधी शुल्क नहीं लेने को भी कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

2 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

7 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

9 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

9 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago