Education

मिथिला विश्वविद्यालय में जून के अंतिम सप्ताह में होगी सीनेट की सामान्य बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में सीनेट की सामान्य (एकेडमिक) बैठक जून के अंतिम सप्ताह में होगी. तिथि की घोषणा कुलाधिपति के आदेश के आलोक में बाद में की जायेगी. यह निर्णय बुधवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक में लिया गया. बैठक मे सहमति बनी की सीनेट की बैठक आयोजित करने को लेकर लिये गये निर्णय से संबंधित प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राजभवन को भेजा जाये.

राजभवन ने एक सप्ताह के भीतर मांगा था प्रस्ताव कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित के अनुसार सीनेट की सामान्य बैठक आयोजित करने को लेकर कुलाधिपति के प्रधान सचिव आर एल चोंग्थू ने आठ अप्रैल को पत्र जारी किया था. इसमें कहा गया था कि बैठक आयोजित करने से संबंधित प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर भेजा जाय. इसी के आलोक में विमर्श को लेकर आज की सिंडिकेट की बैठक बुलायी गयी थी. बैठक ऑनलाइन हुई. कुलसचिव ने बताया कि सिंडिकेट की बैठक का एक मात्र एजेंडा सीनेट की बैठक को लेकर था.

बैठक में इसके अलावा अन्य किसी मुद्दे पर विमर्श नहीं किया गया. बैठक में डॉ हरिनारायण सिंह, डॉ बैद्यनाथ चौधरी, मीना झा, सुजीत पासवान, प्रो.अशोक कुमार मेहता, विभागाध्यक्षों में समाजशास्त्र के डॉ शाहिद हसन, भौतिकी के डॉ नौशाद आलम, डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव, कुलानुशासक प्रो. अजय नाथ झा, कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित, प्रधानाचार्यों मे डॉ श्याम चंद्र गुप्त, डॉ दिलीप चौधरी आदि शामिल थे. साल में दो बार सीनेट की बैठक का प्रावधान राजभवन ने सीनेट की बैठक को लेकर प्रावधान का हवाला दिया है. जारी पत्र में नियमानुसार वर्ष में सीनेट की दो बैठक आयोजित करने को कहा गया है. मालूम हो कि विश्वविद्यालय में दशकों से बजट पास करने काे लेकर बैठक होती रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

2 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

5 घंटे ago