Education

CBSE : ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाएं देख सकेंगे 10 और 12वीं के परीक्षार्थी, जानिए कब आएगा रिजल्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और 12वीं के परीक्षार्थी ऑनलाइन अपनी उत्तरपुस्तिकाएं देख सकेंगे। उत्तरपुस्तिका पर दिये गये अंकों का मूल्यांकन कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को एक लिंक दिया जाएगा, जिससे वो विषयवार उत्तरपुस्तिका के अंकों को देख पायेंगे। यह प्रक्रिया बोर्ड रिजल्ट जारी होने के दूसरे दिन से चलेगी। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय पांच सौ रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे।

सीबीएसई ने यह सुविधा परीक्षार्थियों को उन शिकायतों को दूर करने के लिए दी है जो कम अंक मिलने की बात करते हैं। अब उत्तरवार वो अंक देख सकेंगे। बोर्ड की मानें तो रिजल्ट जारी होने के अगले दिन बोर्ड वेबसाइट पर लिंक दिया जायेगा, जिसके माध्यम से छात्र रजिस्टर होने के बाद परीक्षकों की ओर से दिये अंकों की जांच कर सकेंगे। यह सुविधा लिंक खुलने के पांच दिनों तक ही मिलेगी। इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा।

उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी भी ले सकते हैं छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका की हार्डकॉपी भी ले सकेंगे। इसके लिए भी आवेदन करना होगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी उपलब्ध करवायी जाएगी। आवेदन करने के 15 दिनों के अंदर छात्रों को उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी मिल जायेगी। इसके लिए दसवीं के छात्रों को प्रति विषय सात सौ और 12वीं के छात्रों को प्रति विषय पांच सौ रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे। अगर किसी छात्र की उत्तरपुस्तिका में कम अंक देने की बात पकड़ में आयेगी तो ऐसे परीक्षकों पर बोर्ड कार्यवाई करेगा। स्टेपवाइज मार्किंग आदि में लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाई होगी।

बिना मेधा सूची के मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होगा

बोर्ड सूत्रों की मानें तो रिजल्ट लगभग तैयार है। मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो गया है। मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी हो जायेगा। पहले 12वीं की और फिर दसवीं का रिजल्ट जारी होगा। बोर्ड की मानें तो इस बार भी मेधा सूची जारी नहीं होगी। छात्रों को उनके कुल अंक बताएं जायेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

21 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

35 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 घंटा ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

2 घंटे ago