Samastipur

चोर को पकड़ने के दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर जख्मी हुए रेल पुलिस के सिपाही को मिलेगा तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा-व्यवस्था डियूटी मे तैनात सिपाही अरूण कुमार को एक युवक द्वारा ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया गया था। घटना शनिवार दोपहर की है। हालांकि यात्रियों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में जख्मी सिपाही को रेल एसपी के द्वारा तीन हजार रुपए नगद पुरस्कार देने की बात कही गयी है। रेल पुलिस मुजफ्फरपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 27 अप्रैल को उक्त सिपाही अपने कर्तव्य निर्वहन के क्रम में संध्या करीब-16ः45 बजे प्लेटफार्म संख्या-01 के पश्चिमी ओवरब्रिज के स्लोपिंग सिढ़ी को पार करते हुये प्लेटफार्म संख्या-01 पर आ रहे थे।

इसी दौरान उनकी नजर यात्रियों के भीड़ के बीच में संदिग्ध अवस्था में धूम रहे एक युवक पर पड़ी। जिसको देख संदेह होने पर पूछ-ताछ हेतु उसे रोकने के लिए उक्त सिपाही युवक के पास पहुंचे तो वह भागने लगा। जिसे खदेड़कर इनके द्वारा पकड़ा गया। उसी बीच युवक के द्वारा धारदार ब्लेड से इनके गले पर प्रहार किया गया और ये जख्मी हो गये। परन्तु इस अवस्था में भी अन्य यात्रियों के सहयोग से सिपाही 283 अरूण कुमार के द्वारा संदिग्ध युवक को पकड़ कर थाना ले जाया गया।

इस संदर्भ में समस्तीपुर रेल थाना कांड संख्या -87/24 दर्ज किया गया। साथ ही सिपाही 283 अरूण कुमार द्वारा किया गया कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। जिसके लिए इन्हे तीन हजार रुपया नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है। रेल पुलिस ने आमजनो से अनुरोध करते कहा है कि रेल पुलिस की सहायता करें। बिहार पुलिस आप की सेवा में सदैव तत्पर है। विदित होकर उक्त घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य जीआरपी एवं आरपीएफ भी घटना स्तल पर पहुंचकर यात्रियों की भीड़ के बीच से आरोपी को अपने शिकंजे में लिया। साथ ही जख्मी सिपाही को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, गिरफ्तार आरोपी को पकड़ने के बाद यात्रियों ने जमकर पिटाई कर दी थी, जिसके कारण उसे भी चोट आई थी। जिसे बाद में सदर अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे का बताया गया है। रेल थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामला में प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

2 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

3 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

4 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

4 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

5 घंटे ago