Education

CBSE : 9वीं-10वीं में छात्रों को पढ़ने होंगे 3 लैंग्वेज समेत 10 विषय, 11वीं-12वीं में दो भाषा अनिवार्य

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

9वीं-10वीं बोर्ड में तीन और 11वीं-12वीं में दो भाषा पढ़ना अनिवार्य होगा। नई शिक्षा नीति के तहत नेशनल फ्रेमवर्क को लेकर सीबीएसई ने सभी स्कूलों को इसका निर्देश दिया है। 9वीं-10वीं में दो भारतीय भाषाओं के साथ एक विदेशी भाषा भी बच्चे पढ़ेंगे। कक्षा 9वीं-10वीं में तीन भाषा विषय मिलाकर 10 विषय अब बच्चों को पढ़ने होंगे। अभी पांच मुख्य विषय और एक वोकेशनल होता है।

हर विषय की पढ़ाई का घंटा भी तय कर दिया गया है। इसके तहत स्कूलों को तैयारी का निर्देश मिला है। भाषा, इन्वायरमेंट एडुकेशन पर 120 और साइंस, सोशल साइंस की 150 घंटे की पढ़ाई होगी। हर विषय मे कम से कम 50 घंटे का प्रोजेक्ट वर्क भी अनिवार्य किया गया है।

आर्ट और फिजिकल एजुकेशन की 60 घंटे की पढ़ाई सीबीएसई स्कूल संगठन सहोदय के सचिव सतीश कुमार झा ने बताया कि अब आर्ट और फिजिकल एजुकेशन को भी अनिवार्य किया गया है। इसमें आर्ट, फिजिकल और वेल बीईंग के लिए 60 घंटे दिए गए हैं। 9वीं-10वीं में 10 विषयों में पास करना होगा। लैंग्वेज एक में कोई भी विदेशी भाषा रख सकते हैं, जिसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और स्पेनिश को शामिल किया गया है।

वहीं, लैंग्वेज 2-3 में दो भारतीय भाषाओं में हिन्दी, संस्कृत, पंजाबी और बंगाली को रखा गया है। कोर विषयों में अब भी तीन विषय होंगे, जिसमें गणित, साइंस और सोशल साइंस है। वहीं, स्किल विषयों में कम्प्यूटर, फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन और इन्वायरमेंट एजुकेशन है।

11वीं में होंगे छह विषय सभी में करना होगा पास

श्री झा ने बताया कि 11वीं में दो भाषा विषय और चार अन्य विषय होंगे। इन छह विषय में पास करना होगा। सभी के लिए अब अंकों के साथ ही क्रेडिट सिस्टम भी रहेगा। किस विषय में कितना क्रेडिट है, इसे लेकर स्कूलों को गाइडलाइन दी गई है। श्री झा ने कहा कि दो बार बोर्ड परीक्षा होने की संभावना है, जिसमें थ्योरी में अंक अच्छा होगा, वही लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago