समस्तीपुर :- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रोफ़ेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रहित को ध्यान रखते हुए स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2023- 25 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि विस्तार का आदेश दिया है। तदनुसार इच्छुक छात्र पीजी में नामांकन हेतु 7 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ज्ञातव्य है कि स्नातकोत्तर कक्षा में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 6 सितंबर, 2023 निर्धारित थी।
छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो विजय कुमार यादव ने बताया कि छात्रों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर अब पीजी में नामांकन हेतु अस्थायी सूची 9 सितंबर को विश्वविद्यालय पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक छात्र आगामी 10 एवं 11 सितंबर को सुधार कर सकते हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…