Education

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी, जानें- कब तक भर सकेंगें फॉर्म…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board- BSEB) ने अगले वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली इंटर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी आगामी 22 सितंबर, 2023 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2024 के फरवरी महीने में होने की उम्‍मीद है।

9 सितंबर तक निर्धारित थी अंतिम तिथि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि अभी तक कई परीक्षार्थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। उनके लिए Bihar Board की ओर से विशेष मौका दिया जा रहा है। आपको बताते चलें बिहार बोर्ड द्वारा पूर्व में 09 सितंबर, 2023 तक इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन कुछ कारणवश कई परीक्षार्थी अब तक इंटर का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। साथ ही कई परीक्षार्थियों ने इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने के उपरांत शुल्क भी जमा नहीं किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board- BSEB) द्वारा सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

47 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago