Education

चार वर्षीय B.Ed कोर्स के लिए नामांकन अब 5 अगस्त तक विस्तारित की गई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

चार वर्षीय बीएड में ऑन-द-स्पॉट राउंड के तहत नामांकन के लिए 5 अगस्त तक तिथि विस्तारित कर दी गई है। ऑन-द-स्पॉट राउंड की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हुई थी। वह 31 जुलाई को समाप्त हो गई। सीईटी आइएनटी-बीएड-2023 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण नामांकन के प्रति छात्रों की सक्रियता कम रही।

कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विशेष परिस्थिति में 5 अगस्त तक नामांकन लेने की अनुमति प्रदान की है, जो उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अबतक नामांकन नहीं लिए हैं, वे 5 अगस्त तक महाविद्यालय में जाकर ऑन-द-स्पॉट राउंड के तहत अपना नामांकन करा सकते हैं।

प्रो. सिंह ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी सीईटी- आइएनटी- बीएड- 20 23 के वेबसाइट (www.biharcetintbed- lnmu.in) पर उपलब्ध है। ऑन-द-स्पॉट राउंड के तहत नामांकन कॉलेजों में में ही लिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर विषयवार रिक्त सीटों की संख्या देखकर संबंधित विषय में नामांकन लेने के लिए महाविद्यालय में पहुंचकर नामांकन ले सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

5 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

12 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

19 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

21 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

21 घंटे ago