ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में बीएड प्रथम खंड (सत्र 2022-24) एवं बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2021-23) की 27 व 29 मई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उप परीक्षा नियंत्रक द्वितीय डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के कारण बीएड के दोनों वर्ष की इन तिथियों में होने वाली दोनों पालियों की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
अब 27 मई को होने वाली दोनों पालियों की परीक्षा 31 मई को होगी, जबकि 29 मई को होने वाली दोनों पालियों की परीक्षा अब एक जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 23 मई से चल रही है। इन परीक्षाओं के लिए जिलावार कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर में दो-दो तथा बेगूसराय में एक परीक्षा केंद्र है।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…