Education

बिहार में कक्षा आठ तक के किताबों में दो हजार से अधिक गलतियां, SCERT को मिली शिकायत, जानें फिर क्या हुआ…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में कक्षा एक से लेकर आठ तक की किताबों में गलतियां पाई गई. बता दें कि किताबों में कहीं ‘ई’ तो कहीं ‘ऊ’ गलत मात्रा में लिखा हुआ था. 2054 गलतियां पाई गई. इसके बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानि SCERT ने किताबों में इन गलतियों को पकड़ा है. इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम को गठित किया गया. इस टीम ने दो हजार से ज्यादा गलतियों की पहचान की. इसके बाद इन गलतियों को अब सुधारा गया है.

किताबों की हुई समीक्षा

दरअसल, कक्षा एक से आठवीं तक के किताबों का विवरण होने जा रहा है. इससे पहले SCERT को किताबों में गलती की जानकारी मिली थी. SCERT के निदेशक के पहल करने के बाद किताबों की समीक्षा करवाई गई. इस समीक्षा में दो हजार से अधिक गलतियों को पकड़ा गया है. इसके बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए इन गलतियों में सुधार करने के बाद अब किताबों को प्रकाशित करवाया गया है.

चित्र और चार्ट में भी हुआ सुधार

इस पूरे मामले में एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर ने कहा है कि कई कक्षाओं के किताबों में मात्राओं की गलतियां थी. उसमें सुधार किया गया है. चैप्टर में चित्र, चार्ट आदि भी साफ नहीं दिखते थे. इसे अच्छे से प्रकाशित किया गया है. एससीईआरटी के निदेशक ने जानकारी दी कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बच्चों को पढ़ने में आसानी हो. आपको बता दें कि किताबों में मात्राओं के साथ ही चित्र और चार्ट में भी सुधार किया है. इससे बच्चों को पढ़ने में अब काफी आसानी होगी. शिकायत मिलने के बाद इन गलतियों में सुधार किया गया है. लेकिन, इससे अब बच्चों को फायदा पहुंचेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

59 मिनट ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

1 घंटा ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

3 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

6 घंटे ago