Education

समस्तीपुर जिले में इंटर परीक्षा के लिए 73 व मैट्रिक परीक्षा के लिए 70 केन्द्र बनाए गए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले से भेजे गए परीक्षा केन्द्रों की सूची को स्वीकृति दे दी है। अगले साल फरवरी में होनेवाली इंटर परीक्षा के लिए जिले में 73 व मैट्रिक परीक्षा के लिण् 70 केन्द्र बनाये गये हैं। इंटर में कुल 57226 छात्र छात्राएं व मैट्रिक में कुल 68371 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।

गौरतलब है कि इंटर परीक्षा में मैट्रिक परीक्षा से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जबकि इंटर परीक्षा में मैट्रिक परीक्षा से कम परीक्षार्थी शामिल होंगे। खास बात यह भी कि इंटर परीक्षा में केवल समस्तीपुर अनुमंडल मुख्यालय के ही केन्द्रों पर छात्रों के लिए अलग परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले के बाकी सभी अनुमंडल मुख्यालयों के केन्द्रों पर केवल छात्राओं की ही परीक्षा ली जाएगी। केवल उन्हीं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। वहां के छात्रों की परीक्षा जिला अनुमंडल मुख्यालय में छात्रों के लिए बनाए गए केन्द्रों पर ली जाएगी।

इंटर परीक्षा में अनुमंडलवार केन्द्र व छात्र छात्राएं :

समस्तीपुर में 33 केन्द्रों पर केवल 27571 छात्र परीक्षा देंगे। जबकि समस्तीपुर में ही 17 केन्द्रों पर केवल 13435 छात्राएं परीक्षा देंगी। रोसड़ा में 13 केन्द्रों पर 8685 छात्राएं, दलसिंहसराय में पांच केन्द्रों पर 3769 छात्राएं तथा पटोरी में पांच केन्द्रों पर ही 3766 छात्राएं परीक्षा देंगी।

मैट्रिक परीक्षा में अनुमंडलवार केन्द्र व छात्र छात्राएं :

समस्तीपुर में 18 केन्द्रों पर 18915 केवल छात्र परीक्षा देंगे। जबकि समस्तीपुर में ही 16 केन्द्रों पर 14798 केवल छात्राएं परीक्षा देंगी। रोसड़ा में आठ केन्द्रों पर 7066 केवल छात्र परीक्षा देंगे जबकि 10 केन्द्रों पर 11481 केवल छात्राएं परीक्षा देंगी। दलसिंहसराय में चार केन्द्रों पर 4152 केवल छात्र परीक्षा देंगे जबकि छह केन्द्रों पर 5886 केवल छात्राएं परीक्षा देंगी। पटोरी में तीन केन्द्रों पर 1586 केवल छात्र परीक्षा देंगे जबकि पांच केन्द्रों पर 4487 केवल छात्राएं परीक्षा देंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

4 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

5 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago