समस्तीपुर :- चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड में नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक है। इच्छुक छात्र गुरुवार तक एडमिशन ले सकेंगे। ज्ञात हो कि एलएनएमयू की ओर से जारी पहली सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 10 अक्टूबर से ऑन-द-स्पॉट चरण के तहत नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
14 अक्टूबर नामांकन का अंतिम दिन था। अभ्यर्थियों की मांग पर रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑन-द-स्पॉट चरण के तहत 20 अक्टूबर तक तिथि विस्तारित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पहले चरण की ऑफलाइन काउंसिलिंग पूरी होने पर 245 अभ्यर्थियों ने नामांकन ले लिया था। 155 बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए ऑन-द-स्पॉट चरण के तहत नामांकन शुरू किया गया था।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…