ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं की अंक- तालिका का पोर्टल तैयार किया गया है। इसके चालू होने से पारदर्शिता के साथ ही ससमय परीक्षा परिणाम जारी हो सकेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से तैयार पोर्टल का शनिावर काे डेमो- प्रदर्शित किया गया है।
जिसमें कुलपति प्रो एसपी सिंह, प्रति कुलपति प्रो डॉली सिन्हा, कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद, डा अवनि रंजन सिंह, सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी, आइक्यूएसी के निदेशक डॉ जिया हैदर, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो अशोक कुमार मेहता, स्नातकोत्तर भौतिकी के विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा आनंद मोहन मिश्र एवं विश्वविद्यालय आईटी सेल के सदस्य उपस्थित थे।
अब छात्र जिस दिन अपनी प्रायोगिक परीक्षा देंगे, उसी दिन पोर्टल पर परीक्षा केन्द्रों से ही उनके अंक अपलोड कर दिए जाएंगे और अंक परीक्षा विभाग को प्राप्त हो जाएंगे। कुलसचिव ने बताया कि कुलपति ने प्रायोगिक परीक्षा की अंक तालिका के पोर्टल का निर्माण करवाया गया है, जिसका आज अधिकारियों के बीच डेमो किया गया। इस विधि से परीक्षा परिणाम के प्रकाशन में भी सहयोग होगा तथा छात्रों के लंबित परीक्षा परिणामों का भी निदान हो जाएगा।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…