Devotional

इस साल 9 अप्रैल से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

हिंदू नववर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा तिथि यानी चैत्र नवरात्रि से प्रारंभ हो जाता है. चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है. इसे हिंदूओं की पहली नवरात्रि मानी गई है. चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पूरी तरह से मां दुर्गा के नौ रूप के लिए अर्पित होते हैं. मोरवा के पंडित अमित झा के अनुसार इस साल यानी 2024 में 9 अप्रैल दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रही है.

चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त :

पंडित अमित झा ने कहा कि पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी साल की 8 अप्रैल 2024 की रात के 11 बजकर 50 मिनट पर मुहूर्त शुरू हो रही है. अगले दिन 9 अप्रैल 2024 की रात 08 बजकर 30 मिनट पर मुहूर्त का समापन होगा. घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 7:57 से लेकर सुबह 9:53 के बीच है. बता दें, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्त कलशस्थापना करके मां दुर्गा का आह्वान करते हैं. 9 दिन भक्त व्रत का संकल्प करते हैं. माता की पूरे मन से पूजा करते हैं.

इस साल 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ ही मां भगवती की पूजा की शुरुआत होगी। इस नवरात्र में सर्वार्थ अमृत सिद्धि, सिद्ध योग, रवि योग, प्रीति, आयुष्मान योग और पुष्य नक्षत्र का सुयोग बन रहा है। यही नहीं इस बार के नवरात्रि कईराजयोग के साथ भी बन रहे हैं। दरअशल इस बार नवरात्रि पर ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी है, यही कारण है कि इस बार नवरात्रि पर पांच राजयोग बन रहे हैं। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार ऐसे अद्भुत संयोग के बीच होगी जब 5 राजयोगों का महासंयोग बना है।

कौन से बन रहे हैं राजयोग :

चंद्रमा इस दिन मेष राशि में है, जहां इसके साथ गुरु हैं, जो गजकेसरी योग बना रहे हैं। शुक्र मीन राशि में बुध के साथ लक्ष्‍मी नारायण योग, मेष राशि में सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्‍य राजयोग, शुक्र अपनी उच्‍च राशि मीन में मालव्‍य राजयोग बना रहे हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि पर नौ अप्रैल को अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग दोनों ही साथ पड़ रहे हैं। ये दोनों ही शुभ योग नौ अप्रैल को सुबह 7:32 बजे से लेकर पूरे दिन रहेंगे। इन सभी योगों को बहुत खास माना जाता है। आइए जानते हैं, इनसे राशियों पर क्या असर होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

4 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

5 घंटे ago