Bihar

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के जन्मस्थान बख्तियारपुर का नाम बदलने की चर्चा से एक बार फिर सियासी पारा गर्मा गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन उर्फ संतोष मांझी ने बख्तियारपुर का नया नाम सुझाया है। उन्होंने नीतीश के नाम पर ही बख्तियारपुर का नाम रखने की मांग की है। संतोष हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी बख्तियारपुर का नाम बदलना चाहते हैं, हालांकि सरकार का अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

पटना जिले में स्थित बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पुरानी है। समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनेता यह मुद्दा उठाते रहे हैं। हालांकि, सीएम रहते नीतीश इसके पक्ष में नहीं रहे।

मंत्री संतोष मांझी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बख्तियारपुर केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं है। यह उस महान जननेता की जन्मभूमि है, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन से बिहार की राजनीति, विकास और शासन की दिशा को एक नई पहचान दी। नीतीश कुमार की जीवन-यात्रा, संघर्ष और असंख्य स्मृतियां इस धरती से जुड़ी हुई हैं।

संतोष ने सुझाया बख्तियारपुर का नया नाम

संतोष मांझी ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुरम’ रखने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखा है। मंत्री ने कहा कि बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की नई राह देने वाले नेता नीतीश कुमार की जन्मभूमि को उनके नाम से सम्मानित करना केवल एक स्थान का नाम बदलना नहीं होगा, बल्कि उस मिट्टी के गौरव, उसके इतिहास और उससे जुड़ी जन भावनाओं को सम्मान देना होगा।

बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का क्या स्टैंड?

एक दिन पहले ही एएनआई से पॉडकास्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस पर अपना रुख साफ किया था। बख्तियारपुर का नाम बदलने की तैयारी के सवाल पर सीएम ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। मगर वह खुद चाहते हैं कि बख्तियारपुर का नाम बदलना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे तर्क भी दिया।

बख्तियारपुर का बदलेगा नाम?

सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर बख्तियार खिलजी ने अराजकता फैलाई और इतिहासकारों ने लिखा है कि उसने नालंदा विश्वविद्यालय को जला दिया था, तो बख्तियारपुर नाम नहीं होना चाहिए। सीएम ने संकेत दिए कि आने वाले समय में बख्तियारपुर का नाम बदला जाएगा।

पटना जिले में स्थित बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग बीते ढाई-तीन दशकों से हो रही है। समय-समय पर बख्तियारपुर का नाम बदलकर मगध द्वार, नालंदा, नीतीश नगर, फतेह विहार, शीलभद्र नगर आदि करने की मांग उठती रही है। साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने इस बारे में सवाल किया था तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि बख्तियारपुर उनका जन्म स्थान है और इसका नाम नहीं बदला जाएगा।

इस साल जब नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी के नेतृ्त्व में एनडीए की सरकार का गठन हुआ, तो उसके बाद से बख्तियारपुर का नाम बदलने की चर्चा फिर से तेज हो गई है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

19 घंटे ago