Bihar

उज्जैनी से मिलने तेज प्रताप जबरन घर में घुसे, अनुष्का के भाई आकाश यादव का आरोप, कोर्ट में मुकदमा

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित रिलेशनशिप का ठंडा पड़ गया विवाद नए सिरे से उठ खड़ा हुआ है। आकाश यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ पटना कोर्ट में नालसी मुकदमा दर्ज करा दिया है और आरोप लगाया कि वो उनकी भांजी उज्जैनी से मिलने घर में जबरन घुस आए थे। आकाश ने शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। आकाश का आरोप है कि उज्जैनी समेत उनका परिवार खतरा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उसी रात खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताकर एक आदमी ने उन्हें विदेश से फोन करके भी धमकाया है।

आकाश यादव ने कोर्ट में दायर मुकदमा के साथ पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी भी लगाई है और कहा है कि उनके पास आरोपों को साबित करने के लिए सबूत भी हैं। पुलिस को दी शिकायत में आकाश ने आरोप लगाया कि जब वो 6 जून को राजस्थान में थे, तब रात में तेज प्रताप अपने पीए मोतीलाल यादव के साथ जबर्दस्ती उनके घर में घुस गए। आकाश ने कहा है कि तेज प्रताप अक्सर उनके घर जबरन आते रहते हैं और डर से वो उन्हें अंदर आने देते रहे हैं। आकाश ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप ने उज्जैनी से मिलने के लिए जबरन घर में घुसने की कोशिश की। घर में मौजूद मां और बहन ने गेट नहीं खोला तो शौचालय जाने का बहाना करके घर में घुसे और फिर नहीं निकले।

बकौल आकाश पटना से इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने मोतीलाल को फोन किया और उनसे तेज प्रताप के घर में घुसने और उज्जैनी को ले जाने के प्रयास के संबंध में सवाल किया। आकाश के मुताबिक कुछ देर बाद मोतीलाल ने फोन पर तेज प्रताप से उनकी बात कराई, जिसमें उन्हें धमकी दी गई और कहा गया कि उज्जैनी से मिलने से रोका तो भांजी का अपहरण करवा देंगे। कुछ देर बाद फिर मोतीलाल ने फोन करके इस घटना और बातचीत को गोपनीय रखने की हिदायत दी। आकाश के मुताबिक इसके बाद एक विदेशी नंबर से खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताने वाले आदमी का फोन विदेशी नंबर से आया और तेज प्रताप के खिलाफ पुलिस में जाने पर गोली मारने की धमकी दी गई। आकाश ने पाटलिपुत्रा थाने को 10 जून को शिकायत दी थी, लेकिन FIR ना होने पर कोर्ट में नालिसी केस दायर किया है।

अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का जन्म फरवरी के पहले हफ्ते में हुआ था। तब तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनका नाम इन दोनों से जोड़कर बदनाम करने की साजिश चल रही है। तेज प्रताप ने कहा था कि जिनके साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनका संबंध आकाश भाटी नाम के आदमी से है। तेज प्रताप और अनुष्का यादव का विवाद तब से ठंडे बस्ते में पड़ा था। लेकिन अब आकाश के कोर्ट पहुंचने से वो सारी बातें फिर से उठने लगी हैं।

आप भूल गए हों तो याद दिला दें कि तेज प्रताप के सोशल मीडिया हैंडल पर अनुष्का यादव के साथ उनकी फोटो छपी थी और कहा गया था कि दोनों कई साल से रिलेशनशिप में हैं। बाद में वह पोस्ट डिलीट हो गया और तेज प्रताप ने कहा कि उनके हैंडल को हैक करके बदनाम करने की कोशिश हुई है। लालू ने इसके बाद तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। काफी समय बाद दोनों के बीच हाल के दिनों से गर्माहट लौट रही है। तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के जन्मदिन पर गाजियाबाद में आयोजित पार्टी में भी पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

43 मिनट ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

21 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

22 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

23 घंटे ago