Bihar

यूपी की श्रद्धा पांडे बनीं BPSC 70वीं की टॉपर, अभी लखनऊ में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर पोस्टेड है

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लंबे इंतजार के बाद 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि आयोग के इतिहास में सबसे बड़ी वैकेंसी थी।

श्रद्धा पांडे टॉपर बनी हैं। सेकेंड टॉपर शशांक गौरव और आयुष बिजॉय हैं। 2035 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन 2027 पास हुए हैं। इनकी नियुक्ति SDM, DSP, रेवेन्यू अधिकारी समेत अन्य पदों पर होगी। दिव्यांग कोटे के 8 पद खाली रह गए हैं।

यूपी के प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र स्थित पचरास गांव की निवासी श्रद्धा पाण्डेय फिलहाल असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर लखनऊ में पोस्टेड हैं।

देर से रिजल्ट जारी होने के सवाल पर आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि 68वीं सयुंक्त परीक्षा हुई थी, उसमें सिर्फ 324 वैकेंसी थी। 817 कैंडिडेट्स इंटरव्यू दिए थे। 69 वीं में सिर्फ 475 वैकेंसी थी, 1252 कैंडिडेट्स ने इंटरव्यू दिया था। 70वीं में 2035 वैकेंसी थी। ये इतिहास में सबसे बड़ी वैकेंसी थी। 5450 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू किया गया। इसमें समय लगता है।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि PT परीक्षा को रद्द करवाने को लेकर 3 महीने तक प्रदर्शन चला था। अभ्यर्थियों को दिग्भ्रमित किया गया था। बाहर से आंदोलनकारियों को बुलाया गया था। लेकिन कोई पेपर लीक नहीं हुआ था।

कौन हैं BPSC टॉपर श्रद्धा पांडेय?

श्रद्धा पांडेय, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के गरीब परिवार से आती हैं। यह पहली बार नहीं जब उन्होंने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया हो। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश की सिविल सेवा परीक्षा में क्रैक करके असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने UPPSC संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 में EWS कैटेगरी से 153वीं रैंक हासिल की थी और असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य टैक्स) पद प्राप्त किया था।

श्रद्धा ने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था। उन्होंने साल 2021 में इतिहास और इंग्लिश लिटरेचर विषयों के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज से निकलते ही उन्होंने अपना पूरा फोकस सिविल सेवा की तैयारी में लगा दिया। उन्होंने अपने पहले ही अटेंप्ट में यूपी की सिविल सेवा परीक्षा क्वालीफाई की थी।

वहीं अब श्रद्धा पांडेय ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में कुल 593 नंबर प्राप्त करके टॉप किया है। उन्हें SDM पद मिल सकता है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago