Bihar

फूट-फूटकर रोने वाले शिवचंद्र राम का इस्तीफा नामंजूर, राजद ने कहा- पुराने सिपाही हैं; पार्टी में बने रहेंगे

राजद ने शिवचंद्र राम का इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया है। वे पार्टी में बने रहेंगे। एक दिन पहले उन्‍होंने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफे का एलान किया था। विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं म‍िलने से वे आहत थे। प्रेस कांफ्रेंस में वे फूट-फूटकर रोने लगे थे। उन्‍होंने उपेक्षा और मान-सम्‍मान नहीं मि‍लने का आरोप लगाया था। बाद में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ।

राजद के पुराने सिपाही हैं श‍िवचंद्र 

राजद के मुख्‍य प्रवक्‍ता शक्‍त‍ि सिंह यादव ने बताया कि एक दिन पूर्व उन्‍होंने कुछ प्रत‍िक्र‍ियाएं देते हुए इस्‍तीफा दे दिया। इसके बाद मुख्‍य सचेतक कुमार सर्वजीत और अन्‍य नेताओं ने उनसे बातचीत की। उन्‍हें समझाया और इसके बाद उनका इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया गया। शक्‍त‍ि सिंह यादव ने कहा कि वे राजद के पुराने सिपाही हैं। सामाज‍िक न्‍याय के प्रत‍ि उनकी आस्‍था है।  सोमवार को हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद सियासत तेज हो गई थी। दिन में राजद उम्‍मीदवार के रूप में डॉ. सुनील कुमार सिंह ने नाॅम‍िनेशन किया था।

रोह‍िणी आचार्य ने भी जताया था विरोध 

हालांक‍ि उनकी उम्‍मीदवारी पर लालू परिवार में ही विरोध शुरू हो गया। रोह‍िणी आचार्य ने उनको उम्‍मीदवार बनाए जाने पर तीखा हमला बोला था।

इस्‍तीफे की घोषणा के बाद तेज प्रताप यादव ने भी आलोचना की थी, कहा था कि उनकी पार्टी जनशक्‍त‍ि जनता दल उनके साथ है। इधर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी इस मामले में कूद पड़े थे। उन्‍हें शि‍वचंद्र के बहाने राजद पर जमकर निशाना साधा था।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago