Bihar

कुन्दन कुमार बने पटना के नए DM, बिहार में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी 

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 जून को देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. राज्यपाल के आदेश पर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती की गई है. इस बदलाव में जिलाधिकारियों से लेकर विभागों के सचिव और निगमों के प्रबंध निदेशक तक शामिल हैं.

आनंद किशोर बने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर को अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. को संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव होंगे. वे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव और जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

पटना को मिला नया DM

नालंदा के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार को पटना का नया जिलाधिकारी और जिला दंडाधिकारी बनाया गया है. पटना के मौजूदा DM त्यागराजन को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्हें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है.

नालंदा और रोहतास में भी बदलाव

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह अब नालंदा की नई DM होंगी. मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का नया DM बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार सेन अब बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMICL) के प्रबंध निदेशक होंगे.

भागलपुर, जहानाबाद और मोतिहारी में नए DM

जहानाबाद की DM अलंकृता पाण्डेय को भागलपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव भूटिया अब जहानाबाद की नई DM होंगी. कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) का जिलाधिकारी बनाया गया है.

गोपालगंज, किशनगंज और खगड़िया में भी बदलाव

कम्फेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ को गोपालगंज का नया DM बनाया गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक नवीन कुमार को किशनगंज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर अब खगड़िया के नए DM होंगे.

बांका को मिला नया जिलाधिकारी

निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल को बांका का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. खगड़िया के DM नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. उन्हें मद्य निषेध विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं. सामाजिक सुरक्षा निदेशक धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्वी चम्पारण के DM सौरभ जोरवाल को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. जहानाबाद की उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति को ICDS का निदेशक बनाया गया है. वे सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी. चन्द्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है.

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मिली राहत

अजय यादव को मद्य निषेध विभाग के सचिव और BSBCL के MD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. चन्द्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. राहुल कुमार को SBPDCL के MD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. कृषि निदेशक के पद पर नई नियुक्ति होने तक वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago