Samastipur

समस्तीपुर जिले में 1300 एकड़ की जमीन पर बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए सरकार कई योजनाएं ला रही है. ऐसे में समस्तीपुर जिले में भी बड़े एरिया में इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा. जिले में लगभग 1300 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा. इनमें ताजपुर, मोरवा और खानपुर समेत कई प्रखंड की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, जिले के खानपुर प्रखंड की लगभग 480 एकड़ की जमीन इंडस्ट्रियल पार्क के लिए अधिग्रहित की जाएगी. इसे लेकर लोक वित्त विभाग से परमिशन मांगा गया है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंडस्ट्रियल पार्क बनाना शुरू कर दिया जाएगा. बताया यह भी जा रहा है कि इंडस्ट्रियल पार्क फिलहाल सिर्फ 47 एकड़ की जमीन ही उपलब्ध है. यह जमीन जरुरत के अनुसार बेहद कम है.

प्रखंडों के निरीक्षण के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

बताया जा रहा है कि जिला उद्योग केंद्र की ओर से इंडस्ट्रियल पार्क की जमीन के लिए प्लानिंग की गई है. विभाग के अधिकारियों ने इन प्रखंडों का निरीक्षण किया था. इसके बाद ही खानपुर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई. खानपुर के अलावा मोरवा में इसके लिए उपयुक्त जमीन है. जबकि ताजपुर में पहले से कई छोटे-छोटे उद्योग पहले से ही चल रहे हैं.

इंडस्ट्रियल पार्क के बनने से होंगे ये फायदे

समस्तीपुर में इंडस्ट्रियल पार्क के बनने से जिले को नई पहचान मिलेगी. इसके साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा. साथ ही किसानों और व्यवसायियों को भी खास फायदा मिल सकेगा. कृषि और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों के लिए यह जगह उपयुक्त माना जा रहा है. यह जिला पहले से ही कृषि और जूट उद्योग के लिए जाना जाता है. इस तरह से जिले की स्थिति आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो सकेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago