बिहार की राजनीति में हाल के दिनों में जो एक बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही है, वो है राबड़ी देवी का बंगला। राबड़ी देवी को सरकार ने 39 हार्डिंग रोड पर बंगले का आवंटन किया। नोटिस दिया गया कि 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला छोड़ दें। राबड़ी देवी इस बंगले में वर्षों से रह रही थीं। सम्राट चौधरी की सरकार ने इस बंगले को मंत्री को नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। उसके बाद राबड़ी देवी को नोटिस दिया गया कि बंगला खाली कर दें। हालांकि राबड़ी देवी ने कहा था कि वो बंगला खाली नहीं करेंगी। जिसे करवाना है, वो करवा ले। अब अचानक बंगले से सामान बाहर जाने लगा है, तो चर्चा तेज हो गई है।
राबड़ी देवी का बंगला होने लगा खाली
अब 10 सर्कुलर रोड आवास से सामान खाली होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य सरकार की ओर से नोटिस और विवाद के बाद अचानक लालू परिवार की ओर से शिफ्टिंग शुरू कर दी गई है। वीडियो जो सामने आया है, उसके मुताबिक एसी सहित बंगले के कई सामान ट्रकों में लोड कर तेजस्वी यादव के आवास 1 पोलो रोड पर शिफ्ट किया जा रहा है। 10 सर्कुलर रोड का बंगला 21 सालों से लालू- राबड़ी आवास के नाम से जाना जाता था। पूर्व में ये लालू यादव और राबड़ी देवी के पास था। बाद में भवन निर्माण विभाग की ओर से इसे मंत्री को आवंटित कर दिया गया।
10 सर्कुलर रोड से निकला सामान
10 सर्कुलर रोड में लालू यादव की कई होली बीती है। कई छठ पूजा हुआ है। राबड़ी देवी की इस बंगले के कैंपस से यादें जुड़ी हुई हैं। लेकिन नोटिस के बाद सियासत इतनी तेज हो गई कि मंत्री नंद किशोर राम ने यहां तक कह दिया कि वो दलित हैं, इसलिए उन्हें बंगला खाली करके नहीं मिल रहा है। उसके बाद बीजेपी नेताओं के अलावा जेडीयू नेताओं ने सामने आकर कहा कि राबड़ी देवी को बंगला खाली करना पड़ेगा। जेडीयू के नीरज कुमार और लेशी सिंह ने इस पर बयान दिया था। आरजेडी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई थी।
अंतिम तारीख 15 जून हुई तय
राबड़ी देवी के इनकार के बाद बंगला खाली करने के लिए अंतिम तारीख 15 जून तक तय की गई थी। 15 जून की तारीख समाप्त हो गई है। उसके बाद 16 जून को लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बिहार सरकार को राबड़ी देवी की ओर से पत्र लिखा गया, जिसमें कहा गया कि बंगला को 18 जून को शिफ्ट किया जाएगा। राबड़ी देवी ने ये भी बताया था कि किस तरह से इस बंगले में लालू के स्वास्थ्य को देखते हुए इसका विस्तार किया गया था। ऐसे में जल्दीबाजी में इसे खाली करने पर उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। आज बंगला खाली हो रहा है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…