Bihar

‘जरूरी था तो भरत तिवारी का हाफ एनकाउंटर कर देते’, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पुलिस को घेरा

बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत का मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। एक तरफ परिजन और स्थानीय लोग इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। अब सम्राट सरकार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी भोजपुर पुलिस को घेर लिया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मंत्री ने कहा कि पुलिस को पहले भरत तिवारी के आपराधिक इतिहास का पता लगाना चाहिए था। अगर जरूरी ही था तो हाफ एनकाउंटर करना चाहिए था।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को गोपालगंज में मीडिया से बातचीत में कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, उस बच्चे जिसका एनकाउंटर हुआ है, उसने जो व्यवहार सोशल मीडिया पर दिखाया वो अच्छा नहीं था। लेकिन पुलिस को उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाना चाहिए था, अगर जरूरी ही था तो हाफ एनकाउंटर ही करना चाहिए था। बिहार सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की पूरी जांच होगी, जो भी दोषी होगा उन पर कार्रवाई होगी।”

पुलिस ने बताया था मानसिक बीमार

भोजपुर पुलिस ने बुधवार को जारी बयान में भरत तिवारी को मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति बताया था। वह लगातार पुलिस और प्रशासन को सोशल मीडिया पर चुनौती दे रहा था। उसके पास अवैध पिस्टल भी थी, जिससे वह पुलिसकर्मियों को धमका रहा था। उसे पकड़ने गई टीम पर भरत ने फायरिंग भी कर दी थी।

एनकाउंटर से पहले सरेंडर का वीडियो वायरल

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी को पुलिस दो दिनों से पकड़ने की कोशिश कर रही थी। बुधवार सुबह लगभग 9 बजे पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था। भरत तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंटर से इसका लाइव भी किया था। आखिरी फेसबुक लाइव में वह पुलिसकर्मियों के सामने बंदूक फेंककर सरेंडर करता हुआ दिखाई दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। परिजन भी आरोप लगा रहे हैं कि सरेंडर करने के बावजूद भरत को पुलिस ने मार दिया।

हालांकि, भोजपुर के एसपी राज द्वारा बुधवार शाम को जारी बयान में कहा गया कि भरत तिवारी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान भरत के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस बोली- पैर में गोली मारी, परिजन ने कहा- चार बुलेट लगीं

भोजपुर पुलिस ने अपने बयान में कहा कि भरत तिवारी पर पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। उसे पैर में गोली लगी थी। हालांकि, परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उसे चार गोलियां मारी थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि भरत ने अपना हथियार सौंप कर सरेंडर कर दिया था, इसके बाद उसे गोलियां मारी गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोली लगने से घायल भरत तिवारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के बजाय रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से फिर रेफर किया गया था।

4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस घटना के बाद भोजपुर के एसपी राज ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। सस्पेंड होने वालों में शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकर भी शामिल हैं। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने और वीडियो वायरल होने के मामले में थानेदार ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसे कर्तव्य में घोर लापरवाही माना गया है। एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

हथियार फेंकने के बाद गोली मारे जाने की निंदा

भरत तिवारी की एनकाउंटर में मौत के बाद शाहपुर में लोगों का गु्स्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने भरत के हथियार फेंके जाने के बाद उसे गोली जाने की निंदा की है। लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था। शाहपुर के पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने भी कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का एनकाउंटर अनुचित है। शाहपुर के भाजपा विधायक राकेश ओझा ने कहा कि वह लोगों के साथ खड़े हैं। वह एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, तो सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

4 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

6 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago