Bihar

बिहार: वकील पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के गवाह पंकज राय की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम कर प्रदर्शन

बिहार के छपरा जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंचौरा पंचायत में पंकज कुमार राय नामक एक व्यक्ति की रविवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। पंकज कुमार राय 2024 में वकील पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह थे।

पंकज कुमार राय की हत्या के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की जांच की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

शादी समारोह से लौटने के दौरान निशाना बनाया गया

मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज राय अपने भाई के साथ बगल के गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान मेथवलिया चौक के पास दो-तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पंकज के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि उसके भाई मनीष के कान के पास गोली लगी। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मनीष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएज रेफर कर दिया गया। जबकि पंकज को मृत घोषित कर दिया गया।

दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी रामपुकार सिंह सदर समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

गवाही प्रभावित करने के लिए घटना को दिया गया अंजाम

पंकज और मनीष के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या वर्ष 2024 में हुए चर्चित अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील कुमार राय की दोहरी हत्या से जुड़ी है। उनका कहना है कि 12 जून 2024 को जमीन विवाद को लेकर कोर्ट जाने के दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पंकज कुमार राय और उनके पिता रामदेव राय महत्वपूर्ण गवाह थे तथा पंकज की अदालत में गवाही भी होनी थी। गवाही प्रभावित करने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अभी आधिकारिक रूप से किसी कारण की पुष्टि नहीं की है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago